चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा को बड़ा झटका : अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार थम गया है और नेताओं के दल बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार ( 3 अक्टूबर) को भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इस दौरान अशोक ने पार्टी छोड़ दी है। अशोक तंवर ने राहुल गांधी की चुनावी रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अशोक तंवर के कांग्रेस में आने पर पार्टी ने कहा कि ”कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है।
आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (5 अक्टूबर) को वोटिंग होनी है और इसके लिए चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। लेकिन नेताओं का दल बदलने का सिलसिला चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक बना हुआ है। वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अशोक तंवर ने भी पाला बदल लिया। तंवर ने भाजपा का साथ महज 8 महीने में छोड़ते हुए फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *