बडी खबर : 8 नवंबर से शुरू होगी कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा

नई दिल्ली।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से दिल्ली न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 8 नवंबर से होगी।
इस यात्रा में कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रमुख भागीदारी होगी। दिल्ली के मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए कांग्रेस का यह एक बड़ा दांव माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा 8 नवंबर से शुरू होने वाली है दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरेगी।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व को इस अभियान की रीढ़ माना जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो असर छोड़ा है, वैसे ही दिल्ली में भी दोहराने की योजना है। प्रियंका गांधी का सक्रिय रूप से दिल्ली की राजनीति में हस्तक्षेप भी पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Check Also

पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग में सेना को मिली खुली छूट : आतंकवाद का करारा जवाब करेंगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *