झारखंड में जीत से ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूती मिली : अखिलेश

नई दिल्ली ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत से ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूती मिली है और वह आदिवासियों के अधिकारों एवं रोजगार के लिए लड़ाई जारी रखेगा।
सपा प्रमुख ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, झारखंड चुनाव के नतीजों ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। लोगों ने अपनी सूझबूझ और लोकतांत्रिक निर्णयों से एक प्रगतिशील सरकार चुनी। उन्होंने हेमंत सोरेन और ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड को समृद्धि, विकास तथा प्रगति के रास्ते पर लाने का एक और मौका दिया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, आने वाले दिनों में ‘इंडिया’ गठबंधन और मजबूत होगा। बेरोजगारी, महंगाई और आदिवासियों तथा किसानों के अधिकारों को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा को अदालतों, संविधान और संवैधानिक निकायों पर भरोसा नहीं है।

Check Also

पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग में सेना को मिली खुली छूट : आतंकवाद का करारा जवाब करेंगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *