सजग नागरिकों की पहल से पुलिस गिरफ्त में संदिग्ध महिला, बालिका के साथ नवजात शिशु

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सजग नागरिकों की पहल से महिला के पास पुलिस को संदिग्ध हालत में बालिका व दुधमुंहा होनें की जानकारी मिली। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जनपद शाहजहाँपुर के मिर्जापुर पिपुरिया नगला निवासी प्रेम कुमार परमार के सम्पर्क में महिला पिंकी निवासी बदायूं रह रही थी। प्रेमकुमार पाइप मिस्त्री का कार्य करता है। पिंकी के साथ रेलवे स्टेशन पर एक लगभग 5 वर्षीय बालिका मिली, इसके साथ में ही उसकी गोद में एक लगभग 9 महीने का दूधमुंहा बालक भी था। प्लेटफार्म पर महिला बालिका के साथ मारपीट कर रही थी, उसी दौरान अन्य यात्रियों को शक होनें पर उन्होंने महिला से बालिका की पिटाई करनें का विरोध किया तो वह झगड़े पर अमादा हो गयी। सूचना मिलने पर फर्रुखाबाद विकास मंच अध्यक्ष भईयन मिश्रा के साथ ही राजू तिवारी, मुकूल अग्निहोत्री, व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी आदि लोग मौके पर आ गये। महिला भईयन मिश्रा से भी उलझ गयी। उसने भईयंन मिश्रा के फोन से ही डायल 112 को फोन कर उनकी ही शिकायत कर दी। कुछ देर बाद शहर कोतवाल पुलिस, डायल 112 पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल के बाद महिला को हिरासत में ले लिया। बालिका नें पुलिस को बताया कि महिला पिंकी बरेली रेलबे स्टेशन से पकड़ कर लायीं है। भईयंन मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय नें बताया कि महिला को महिला थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। जाँच की जा रही है।

Check Also

हर समस्या का निस्तारण, त्वरित गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *