संविधान पर चर्चा : भारत लोकतंत्र की जननी है : पीएम मोदी

नई दिल्ली।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए इसे संविधान की 75 साल की महान यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता और योगदान ने हमें यहां तक पहुंचाया है। यह पल गर्व और उत्सव का है, और इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के समय भारत को लेकर कई आशंकाएं थीं, लेकिन हमारे संविधान ने उन सभी को गलत साबित करते हुए देश को एक मजबूत लोकतंत्र बनाया। उन्होंने संविधान निर्माताओं और देश के नागरिकों को नमन करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र प्राचीन समय से ही दुनिया के लिए प्रेरणा रहा है, इसलिए भारत को “मदर ऑफ डेमोक्रेसी“ कहा जाता है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत उन देशों में से है, जहां संविधान लागू होने के साथ ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र में, विशेषकर स्पेस टेक्नोलॉजी में, गर्व दिलाने वाला रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान भारत की एकता और विकास का आधार है। देश बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। इसे विकसित बनाना हर भारतीय का सपना है।

Check Also

आतंकी हमले के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन ने फूंका मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला

‘‘जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की उठाई मांग‘‘ फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पहलगांव में मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *