अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन : श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया। वह लंबी बीमारी से परेशान थे। उनका गुड़गांव के वेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताते चलें कि राजपाल सिंह यादव दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे। मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य होने के बावजूद राजपाल ने सक्रिय राजनीति से दूर रहना चुना। राजपाल सिंह यादव के निधन से शोक की लहर छाई हुई है। यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दी। रामगोपाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ‘‘मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गांव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ओम शांति!’’इस दौरान परिवार के सभी लोग सैफई पहुंचे और राजपाल के अंतिम दर्शन किए।
समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने चाचा स्वर्गीय राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ.रामगोपाल यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, तेज प्रताप सिंह यादव के अलावा पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता समेत परिवार के कई सदस्य श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे हैं।

Check Also

स्वतंत्र स्त्री का भय : हिंदी साहित्य का अपच

“हिंदी साहित्य की आँख में किरकिरी: स्वतंत्र स्त्रियाँ” हिंदी साहित्य जगत को असल स्वतंत्र चेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *