कन्नौज को मिली केन्द्रीय विद्यालय की सौगात

विद्यालय संचालित किये जाने की कवायद शुरू

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने केन्द्रीय विद्यालय की डिप्टी कमिश्नर लखनऊ डिवीजन सोना सेठ, सहायक कमिश्नर विजय कुमार व प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय आई0आई0टी0 कानपुर रवीश चन्द्र दुबे के साथ केन्द्रीय विद्यालय को अस्थाई रूप से संचालित किये जाने हेतु शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय टीम के साथ देवा स्थित सिताराम हिरोदेवी सरस्वती शिशु मन्दिर, समाज कल्याण छात्रावास नसरापुर, विनोद दीक्षित स्थित शेल्टर हाउस आदि का भ्रमण कराया। इसी दौरान केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु कन्नौज बागंर स्थित चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनपद में केन्द्रीय विद्यालय संचालित किये जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। कन्नौज बागंर में केन्द्रीय विद्यालय हेतु भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कहा कि अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु टीम को विभिन्न भवनों का आज भ्रमण कराया गया है। जिस पर विचार विमर्श करने के उपरान्त अन्तिम निर्णय लिया जायेगा। प्रयास किया जा रहा है कि फरवरी माह से अस्थाई रूप से विद्यालय संचालित करा दिया जाये। जिला प्रशासन केन्द्रीय विद्यालय को अस्थाई रूप से संचालित कराये जाने हेतु हर संभव मदद करने के साथ हर सुविधा मुहैया करायेगा।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा, जिला  विद्यालय निरीक्षक डा0 पूरन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0पी0 सिंह, तहसीलदार सदर हिमांशु प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।

Check Also

पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग में सेना को मिली खुली छूट : आतंकवाद का करारा जवाब करेंगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *