राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया शुभारंभ 

‘‘‘कम्पोजिट विद्यालय याकूतगंज में 227 बच्चों ने खाई कृमि नाशक दवा’’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) 
आज दिनांक-10.02.2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनीन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद,जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई0सी0डी0एस0) सुनील कुमार श्रीवास्तव,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आर0सी0एच0) डॉ0 दलवीर सिंह द्वारा कम्पोजिट विद्यालय याकूतगंज ब्लॉक बढ़पुर में पंजीकृत बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत कृमि नाशक एलबेंड़ाजॉल की गोली का सेवन कराया गया। विद्यालय में कुल 275 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें से आज दिनांक 10.02.2025 को 227 बच्चे उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के समस्त सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं आगंनवाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को पेट के कीड़े की कृमि नाशक एलबेंड़ाजॉल की गोली का सेवन कराया जाएगा तथा किसी कारणवश कोई बच्चा यदि आज कृमि नाशक की गोली का सेवन करने से वंचित हो जाता है तो ऐसे समस्त बच्चों को संबंधित विद्यालयों एवं आगंनवाड़ी केंद्रों पर मॉप-अप दिवस दिनांक-14.02.2025 को कृमि नाशक की गोली का सेवन कराया जाएगा। इसी के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने यह भी अवगत कराया कि सीएचसी बरौन के अंर्तगत 85,550, कायमगंज में 1,50,630, कमालगंज में 1,63,496, मोहम्दाबाद में 1,58,637, नवावगंज में 92,449, राजेपुर में 1,03,969, शमसाबाद में 1,28,857 और शहरी क्षेत्र में 1,69,146 बच्चों (जनपद में कुल 10,52,734 बच्चों) को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक, जिला सलाहकार किशोर स्वास्थ्य, डी0ई0आई0सी0प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, बी0पी0एम0, बी0सी0पी0एम0, किशोर स्वास्थ्य कॉर्डिनेटर एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।