राजकीय बालिका इण्टर कालेज राजेपुर में सीएमओ व डीआईओएस से सम्मान पाकर छात्रायें खुश

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आज प्रधानाचार्य ऋचा यादव द्वारा मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अवनीन्द्र कुमार व डीआईओएस चन्द्रपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्जुवलित कर शुभारम्भ किया गया। सभी छात्राओं को अच्छे अंक पाने में सम्मानित किया गया। साथ बच्चोें के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।