बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल पर जनपद की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की रैंकिंग, योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति तथा सुधारात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जननी सुरक्षा, जल जीवन, फैमली आईडी, 15वें वित आयोग, बाल विकास पुष्टाहार आदि विभागों की रैंक संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ठोस रणनीति बनाकर रैंकिंग में शीघ्र सुधार लाया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता आरईडी व जिला कार्यक्रम अधिकारी की अनुपस्थित गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाए। उन्होनें स्पष्ट किया कि प्रत्येक योजना का लाभ पात्र लाभार्थी तक समय से पहुँचना चाहिए।
बैठक में बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, डीसी मनरेगा दिनेश यादव, पीडी डीआरडीए राम औतार सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

