पीडीए जन पंचायत में गरजीं उर्मिला, बोलीं : किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्पीड़न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  सपा मुखिया के निर्देश पर समाजवादी पार्टी इन दिन पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर पीडीए जन पंचायतों का आयोजन कर रही है इसी क्रम में जिले की 195 विधानसभा भोजपुर में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के नेतृत्व में ग्राम कंदुआपुर, अखमेलपुर एंव नगला केसरी में पीडीए जन पंचायतों का आयोजन किया गया जिनमें उन्होंने ग्रामीणों से समस्याएँ पूछीं, ग्रामीणों एंव कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न तरीकों से सरकार पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया, जिस पर उन्होंने कहा कि उत्पीड़न करने बाले ये ध्यान रखें कि सरकारें आती जाती रहतीं हैं यही जनता है जो एक साधारण से व्यक्ति को सरताज बना देती है। और जब सरकार के संरक्षण में गुण्डई होने लगती है तो यही जनता एक झटके में उस सरकार को उखाड़ कर फेंक देती है।

आज पूरे प्रदेश का युवा, व्यापारी, किसान, मजदूर, गरीब, पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक सहित समाज का हर वर्ग व्यक्ति इस सरकार से पीड़ित है, ये गूंगे बहरे लोगों की सरकार जाति-वादी रवैये और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है, समाज में तोड़फोड़ करके समाज को बांटकर सत्ता तक पहुँचना ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है। गरीब परिवारों की चिंता, बच्चों की शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रदेश के विकास से इस सरकार का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

आज भाजपा के कुशासन में आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या अनुपात में बेरोजगारी बढ़ी है, प्रदेश का पढ़ा-लिखा बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है, रोजगार के नाम पर ये सरकार पेपर लीक अनुस्मारक बन चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में नम्बर पर पहुँच चुका है जिसका खुलासा उनके खुद के दूसरे इंजन की सरकार केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी NCAB की रिपोर्ट कर रही है। 

दूसरों पर जातिवाद का आरोप लगाने बाले लोग ये बताएँ कि आज तहसील, थाने से लेकर जिले और प्रदेश स्तर तक हर महत्वपूर्ण पद पर किस जाति के लोग तैनात हैं ?

उन्होंने कहा कि आज आम जनमानस की न कोई कहने बाला है न कोई सुनने बाला। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने बाले समय में ये बदलाव होकर रहेगा 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडीए जननायक माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से प्रदेश के हर व्यक्ति के हित में काम करने बाली समाजवादी सरकार बनेगी। 

इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश दिवाकर राका, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश वर्मा, लोधी राजपूत सभा के संरक्षक रामगोपाल वर्मा, शेरसिंह पाल, नीलम यादव, रीना बाथम आदि अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव/सह मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने मीडिया के साथ साझा की।