जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  समाजवादी पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय में केक काटकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बड़े दिनों बाद देखने को मिला कि सपा कार्यालय में तमाम वरिष्ठ नेताओं के बीच एकजुटता दिखी तथा पार्टी के झण्डे, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, गुव्वारों तथा फूल मालाओं से सजे हुआ सपा कार्यालय में बड़ी भव्यता से अपने मुखिया का जन्मदिन एक उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं को लड्डू भी वितरित किए गए।
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव’ ने कहा कि आज हमारे सर्व मान्य नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन के मौके पर पूरे जनपद में खुशी की लहर है। जिले के हर बूथ पर मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, कार्यकर्ताओं में मा० अखिलेश जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारी उत्साह है, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ’डा० नवल किशोर शाक्य’ ने कहा कि जिले के सभी समाजवादी श्रद्धेय नेताजी की यादगार के रूप में बन रहे समाजवादी स्मारक में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।
’पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत’ ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ता ये संकल्प लेकर जाएँ कि 2027 में अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है यही सच्ची शुभकामनाएं होगी। ’पूर्व मंत्री/पू० जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव’ ने कहा कि देश की वर्तमान राजनीति में हमारा नेतृत्व सबसे ऊर्जावान और युवा है, सर्व समाज आपसे जुड़ना चाहता है हम अपने कार्यकर्ताओं से कहेंगे जनता के बीच जाना और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करना शुरू कर दो सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव’ ने कहा कि आज वो शक्तियाँ बड़ी तेजी से सक्रिय हैं जो हजारों साल से चल रही रूढ़िवादी कुटिलताओं को लागू करना चाहते हैं, हम सभी को अपने सम्मान को बचाने के लिए पीडीए को मजबूत करना ही होगा। ’प्र०चेयरमैन शमशाबाद नदीम अहमद फारुकी’ ने कहा कि हमारे गांव में पले बढ़े और विदेश से शिक्षा ग्रहण की इसलिए असल मायनों में वो हर क्षेत्र में परिपक्व नेता हैं।
’पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी’ ने कहा कि हम पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, कार्यकर्ताओं एंव जनता के लिए हमारे दरबाजे हमेशा खुले रहेंगे। ’पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी’ ने कहा कि हमारे नेता को जन्मदिन की बधाई आने बाला समय समाजवादियों के लिए अच्छा होगा। ’पूर्व मंत्री एंव प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर’ ने कहा कि वर्तमान सरकार में पीडीए समाज को अपमान का सामना करना पड़ रहा है, सरकार प्राथमिक स्कूलों को बंद करके पीडीए समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है। हम सभी आपसी बातों को भुलाकर पीडीए को सत्ता तक पहुँचाने का प्रयास करें। ’पूर्व ब्लॉक प्रमुख मो० उमर खाँ’ ने कहा सब मिलकर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। ’डा० जितेन्द्र सिंह यादव’ ने कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसे लड़ाएंगें ये संकल्प लेना होगा तभी सरकार बनेगी। ’जिला महासचिव इलियास मंसूरी’ साइकिल मजबूत हो और अखिलेश ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें यही हम सबका प्राथमिक लक्ष्य है। ’जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव’ ने कहा कि मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना ही हमारी असल शुभकामनाएं होगीं। ’जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र शाक्य’ ने कहा कि पीडीए मजबूत करना ही हमारा एक मात्र लक्ष्य है। ’महिला सभा की अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह’ ने कहा कि आज कार्यालय में वास्तव में उत्सव नजर आ रहा है और लग रहा है कि रैला हो रहा है। ’जिला सचिव राधेश्याम सविता’ ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग इस सरकार से पीड़ित है, हम आज संकल्प लेते हैं कि अखिलेश जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाएँगे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया’ इस मौके पर रमेश चन्द्र कठेरिया, बृजेश पाल, बिजेन्द्र सिंह यादव प्रधान, शिवम यादव प्रधान, अखिल कठेरिया, रामपाल सिंह यादव, आलोक यादव, भोला यादव, प्रदीप यादव, विवेक यादव, नरेन्द्र यादव, मनोज यादव, ओमप्रकाश शर्मा, मुन्नालाल शाहू, रघुवीर कटियार, शीशराम बाथम, विनीत परमार, नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, शिवशंकर शर्मा, रामू गुप्ता, अकील अहमद, विकास गुप्ता, अंकुर शाक्य, निजाम अंसारी, आनन्द यादव, बेंचेलाल यादव, धीरज मिश्रा, मशरूर अहमद, मनोज दिवाकर आदि सैकड़ों समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला कार्यालय में कार्यक्रम समापन के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं ने ’डा० राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए’ एंव मरीजों से हालचाल लिए और मौजूद डॉक्टरों से मरीजों का बेहतर इलाज करने का भी अनुरोध किया। सपा कार्यालय के बाहर ’भोजन वितरण’ (भण्डारा) का कार्यक्रम भी किया गया एंव जिलाध्यक्ष ’चन्द्रपाल सिंह यादव’ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए। सुवह अपने आवास पर पूजन अर्चन कर लड्डू वितरण कराए और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की दीर्घायु की कामना की, हनुमान मंदिर जाकर बंदरों को चने खिलाकर हनुमान जी से दीर्घायु की कामना की, सपा नेता जियाउल हक के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया, डा० आकाश यादव के स्कूल में केक काटकर जन्मदिन मनाया, लोको रोड पर सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मलित हुए, जनपद न्यायालय में अधिवक्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया एंव राजा नगला में हवन पूजन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वस्थ एंव दीर्घायु जीवन की कामना की। लाल दरवाजे पर समाजवादी व्यापार सभा द्वारा जन्मदिन मनाया गया। जहाँनगंज रोड पर जिला उपाध्यक्ष सपा फर्रुखाबाद पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट ने आयोजक दिव्यांग विनोद कुमार वाल्मीकि एवं विशाल कुमार के साथ माननीय अखिलेश यादव जी का केक काटा और सभी साथियों से पीडीए पर चर्चा करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
राजेपुर में ब्लॉक अध्यक्ष रुकमंगल सिंह यादव एंव जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एंव पीडीए पर चर्चा की गई।
कायमगंज में जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल सिंह यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तो वहीं कमालगंज में नगर अध्यक्ष बिल्लू श्रीवास्तव ने अपने आवास पर केक काटकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया गया। समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला सचिव एंव सह मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज जिले के सभी विधानसभा अध्यक्ष/नगर अध्यक्ष/फ्रंटल अध्यक्ष एंव सभी प्रमुख पदाधिकारी नेता एंव बूथ अध्यक्षों ने जनपद के प्रत्येक बूथ पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया है और उनके स्वस्थ एंव दीर्घायु जीवन की कामना की है।