अखिलेश का जन्मदिन : जितेन्द्र यादव एंव विवेक यादव के नेत्रत्व में बुजुर्गों एवं महिलाओं को वितरित किए गए फल

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  शहर के कादरी गेट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा के युवा नेताओं जितेन्द्र यादव (सिरोली) एंव विवेक यादव के नेत्रत्व में वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों एवं महिलाओं से भेंट कर उन्हें फल वितरित किए गए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के 52वें जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कादरी गेट स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस सेवा कार्यक्रम के तहत सपा नेताओं ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें फल, बिस्किट एवं जूस आदि का वितरण किया। बुजुर्गों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली गई। बुजुर्गों की आंखों से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने शीघ्र ही एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, जिला प्रवक्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा विवेक सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला सचिव राजन यादव सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा के अनुरूप बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना को अभिव्यक्त करना था।