समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया अखिलेश का जन्म दिन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन जिला सचिव नेत्र पाल सिंह के आवास एवं पार्टी कार्यालय पर और बूथों पर जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में, जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और नारी शक्ति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी और फर्रुखाबाद जिले के तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अमित कुमार जिला महासचिव,राजेंद्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष,भूपेंद्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, सर्वेश सिंह,कश्मीर सिंह,राजू शर्मा जिला कोषाध्यक्ष,मनोज कुमार, नेत्रपाल सिंह, जय सिंह शाक्य, वेद प्रकाश, विवेक शर्मा,दीप सिंह, रामाधार सिंह एवं रूप सिंह, प्रभु दयाल, नन्हे सिंह, प्रमोद पाल, राज बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीताराम आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।