फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज दिनांक 6 जुलाई को स्वर्गधाम पांचालघाट पर फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कुल 101 पौधों का रोपण किया गया। ,जिलाधिकारी के द्वारा वट वृक्ष का रोपण किया गया। उनके द्वारा वेदों में वर्णित वट वृक्ष की महिमा को विस्तार से बताया गया और कहा कि वृक्ष हमारे लिए प्रकृति का दिया हुआ वह अनमोल उपहार है जिसकी तुलना किसी भी उपहार से नहीं की जा सकती है, इसलिए सभी को बढ़-चढ़कर वृक्ष लगाने चाहिए और साथ-साथ उनकी देखभाल करके उन वृक्षों को बड़ा होने में सहयोग करना चाहिए। जिलाधिकारी के द्वारा स्वर्ग धाम सेवादल के द्वारा श्मशान घाट पर चल रहे निर्माण कार्य और सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए बहुत प्रशंसा की गई और उन्होंने हर सहयोग देने का वादा किया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार,प्रभावीय वन निदेशक राजीव कुमार, फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा,सरदार गुरवीर सिंह उर्फ कुकू सरदार, रविंद्र प्रताप सिंह गुड्डे, सत्यपाल सिंह सोमवंशी, मुकेश सक्सेना, सुनील बाजपेई ,भूपेंद्र प्रताप सिंह,प्रिंस शुक्ला,विनय दीक्षित, श्यामेंद्र दुबे, नीरज कोमल पांडे,मोहित खन्ना, रामदास गुप्ता,सौरभ पांडे ,आलोक मिश्रा,लालू यादव, मनीष यादव, सोता बहादुरपुर के प्रधान नसरुद्दीन, शाहिद खान ,बाबू खान, सहित बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये सभी लोगो का भईयन मिश्रा अध्यक्ष फर्रुखाबाद विकास मंच के व्दारा धन्यवाद दिया गया। साथ में सभी को अपने घरों पर पौधे लगाने के लिए वितरित किये गए।
जिलाधिकारी ने स्वर्गधाम पांचालघाट पर वट वृक्ष का रोपणकर बताई महिमा

