फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मुहर्रम की दस तारीख यानी आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में तख्त, ताजियों, और अलम का जुलूस गमजदा माहौल में निकाला गया। मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली, अकरम ईरानी और आफताब हुसैन के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया l शहर के ठंडी सड़क स्थित मेहंदी बाग शिया कर्बला में शिया मुसलमानों ने मातम कर गम मनाया, यह सभी लोग काले कपड़ों में थे।इस दौरान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।अकीदतमंदों ने शहर के मुख्य बाजार से ताजिये निकाले। शिया समुदाय का अलम अब्बास का जुलूस निकाला, मेहंदी बाग, ठंडी सड़क, घेर शामू खा जीआईसी कॉलेज, बूरावाली गली, घूमना, चौक, पक्कपुल, तिकोना चौकी, रकाबगंज तिराहा, कर्बला जाकर वहां मजलिस के साथ संपन्न हुआ।
इन मोहल्लों में भी ताजिया और अलम लेकर कर्बला जाते हैं, वहां रीति रिवाज से दफन करते हैं, मोहल्ला,गढ़ी अब्दुर मजीद खान, मनिहारी नखासा, छावनी, लिजीगंज खटकपुरा ,भाऊटोला,बजरिया, भीकमपुरा, बहादुरगंज तराई शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स मौजूद रहा। करबला मैदान पर सभी ताजिये और अलम नम आंखों से दफन किये गये।

