फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज दिनांक 07 जुलाई 2025 को समाजवादी पार्टी की जिला संगठनात्मक मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय, आवास विकास, फर्रुखाबाद में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत समाजवादी पार्टी के कमालगंज के नगर अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य बिल्लू श्रीवास्तव की धर्मपत्नी अनीता देवी के बीती रात हृदयगति रुकने से हुए आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए की गई। जिलाध्यक्ष ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बिल्लू श्रीवास्तव के परिवार और पार्टी दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत नगर अध्यक्ष की पत्नी अपने पीछे दो विवाहित पुत्रियाँ छोड़ गईं हैं। बैठक में पूर्व सांसद स्व.छोटे सिंह यादव एवं वरिष्ठ सपा नेता श्री रामानंद प्रजापति की माता जी के निधन पर भी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
संक्षिप्त बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने निर्देश दिए कि फर्रुखाबाद जनपद के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। सदर विधानसभा के सभी बूथों की जिम्मेदारी पदाधिकारी लें, वहां बूथ कमेटियों का गठन करें। साथ ही पहले से बनी बूथ कमेटियों की समीक्षा करें कि वे सक्रिय और प्रभावी हैं या नहीं। जिले के सभी बूथों पर नियुक्त बीएलए जिन्हें वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है, वे अपनी फोटोयुक्त सूची अपने सेक्टर प्रभारियों को अतिशीघ्र जमा करें। लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश शर्मा को सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता श्री मुन्ना यादव एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर बैठक में मोहम्मदाबाद के पूर्व चेयरमैन हरीश यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव,विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र सिंह यादव, फ्रंटल संगठन के प्रभारी एवं जिला सचिव श्री रामपाल सिंह यादव, मुजाहिद अंसारी, हामिद अंसारी, अमीर सिंह यादव,जगनरेश सिंह यादव सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, जनसंपर्क अभियान, बूथ पुनर्गठन एवं परीक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आज पार्टी में शोक के कारण बैठक, जिला अध्यक्ष के उपरोक्त संबोधन के बाद समाप्त कर दी गई।
सपा की मासिक बैठक में पूर्व सांसद छोटे सिह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

