कादरी गेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार का तबादला

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात कादरी गेट थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया। करीब 10 माह पूर्व कोतवाल फतेहगढ़ से तबादला करके निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कादरी गेट का चार्ज दिया गया था। आमोद सिंह ने माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही को अंजाम दिय़ा। उनका तबादला कादरी गेट से जन शिकायत प्रकोष्ठ के लिए किया गया है।