समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आदरणीय केके.यादव ने की तथा मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष आदरणीय चंद्रपाल सिंह यादव रहे । बैठक का संचालन जिला महासचिव समाजवादी पार्टी आदरणीय इलियास मंसूरी ने किया।
बैठक में संगठन के कई पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए,जिसमें जिला महासचिव अमित यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मायावी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है और यह लोग वोटर लिस्ट में बहुत ही ज्यादा बदलाव करते रहते हैं इसलिए हम सब लोग अपने-अपने विधानसभाओं के बूथों पर अधिक काम करने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष केके यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक प्रकोष्ठ पूरे जिले के अपनी अपनी विधानसभा में लगातार काम जारी किए हुए हैं तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम सैनिकों को उनकी अपने-अपने बूथों पर लगा रहे हैं पसीना कितना भी बहाना पड़े लेकिन 2027 में सरकार समाजवादी पार्टी की बनानी है और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में अशोक कुमार,कश्मीर सिंह,बहादुर जाटव,सुशील कुमार,विवेक शर्मा,सर्वेश सिंह,शंभू दयाल,इस्तकार हुसैन,अनिल सिंह एवं महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता शाक्य ने हम सब लोगों का मनोबल बढ़ाया।