बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से ही आयी हैं। आयुर्वेद, होम्यो व यूनानी पर जनता का विश्वास हैं। सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं, कि चिकित्सालय में उपस्थिति के साथ साथ समाज में भी उपस्थित रहकर जनहित के कार्य करें। पुरानी पद्धति की व्यवस्था को बनाये रखा जाये। यह बात जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला आयुष समिति की आयोजित बैठक के दौरान कही।
उन्होनें कहा कि आयुर्वेद के साथ होम्यो, यूनानी को कैसे बढ़ावा दिया जाये, इस पर रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होनें आयुर्वेद, होम्यो, यूनानी को बढ़ावा देने के लिये गहनता से विचार-विमर्श करते हुये कहा कि मरीजों को सुगमता से चिकित्सीय परामर्श मिले तभी आपका प्रयास सार्थक होगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तिर्वा व कन्नौज में “आयुष आपके द्वार“ की थीम पर आयुर्वेद व हौम्योपैथिक का कैम्प लगाकर जनता को लाभान्वित किया जाये, ताकि कैम्प के आयोजन से जागरूकता के साथ लोग लाभान्वित हो ।
जिलाधिकारी ने योग वेलनेस सेन्टर चियासर, जलालपुर पनवारा, मढ़पुरा, रामाश्रम, नगर कन्नौज, सिकन्दरपुर टाउन, जसपुरापुर सरैया, सरायप्रयाग, की भौतिक स्थित जानने के लिये मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि राजकीय चिकित्सालय सिकन्दरपुर टाउन एवं सरायप्रयाग तथा जसपुरापुर सरैया के कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार आदि संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।

