कन्नौज : डीआईजी रेंज ने किया आधारभूत प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा जनपद कन्नौज में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के आधारभूत प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया  ।

आज पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर द्वारा पुलिस लाइन कन्नौज में गार्द की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के साथ आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के आधारभूत प्रशिक्षण हेतु चल रहे आर0टी0सी0 सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन कन्नौज में चल रहे रिक्रूट आरक्षियों के व्यवस्थापन तथा ट्रेनिंग की व्यवस्थाओं जैसे मैस, बैरक, स्नानघर, कक्षाओं आदि का जायजा लेते हुए शारीरिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया एवं रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर, प्रशिक्षण को सुचारू, व्यवस्थित व प्रभावी ढंग से संचालित तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। ट्रेनिंग सेन्टर पर रिक्रूट आरक्षियों के लिए शारीरिक प्रशिक्षण के साथ कानून और पुलिस की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनको पुलिस के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज,अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी लाइन कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुखपाल सिंह, प्रभारी आरटीसी आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।