सत्यपाल मलिक का निधन : मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जताया शोक

‘‘कहा : बेबाक और निडर आवाज को देश ने खो दिया‘‘
‘नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने दुख जाहिर किया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि मलिक अपने आखिरी वक्त तक बेबाकी और निडरता से सत्ता को सच का आईना दिखाते रहे वो बिना डरे सच बोलते रहे। .
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने दुख जाहिर किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मलिक अपने आखिरी वक्त तक बेबाकी और निडरता से सत्ता को सच का आईना दिखाते रहे वो बिना डरे सच बोलते रहे।. मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा पूर्व राज्यपाल व किसान हितैषी नेता सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे बेबाकी और निडरता से सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाते रहे। शोकाकुल परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।