फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में आगामी पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.08.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरूण कुमार मिश्र एवं बृज मोहन गुप्ता की टीम ने द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।
ठनमें रेलवे रोड, शिवाजी मूर्ति के पास, कायमगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित हिमांशु गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान दुर्गा घेवर भण्डार से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे क्रासिंग के पास, चीनी मिल रोड, कायमगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित राधेश्याम के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सूतफेनी व सेवइंया का एक-एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे रोड, कायमगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित नीरज गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया। मसेनी रोड, नेकपुर चैरासी, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित जयस कुमार प्रजापति के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स ओम सांई स्वीट्स से खाद्य पदार्थ पेड़ा का एक नमूना संकलित किया गया। निकट पवन कोल्ड स्टोरेज, बेवर रोड, भोलेपुर, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सुनील कुमार गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान जय माँ प्रोविजन स्टोर से खाद्य पदार्थ देशी घी, नमस्ते इण्डिया, सेवइंया व सोहनपापड़ी का एक-एक नमूना संकलित किया गया। बढ़पुर, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित मनीष के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सोहनपापड़ी का एक नमूना संकलित किया गया।
आगामी पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत एफएसडीए की छापामारी कार्यवाही : जांच हेतु भरे 9 नमूने

