निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ।( आवाज न्यूज़ ब्यूरो ) विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 में बिजली अहम है। इसलिए इसे सार्वजनिक क्षेत्र में रखा जाए। बिजली कर्मी शुक्रवार को कॉर्पोरेट घरानों-सार्वजनिक क्षेत्र में पॉवर सेक्टर छोड़ो अभियान शुरू किया। इसके तहत सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लखनऊ रेजीडेंसी में बिजली कर्मियों की सभा हुई। यहां से बिजली कर्मी तिरंगा लेकर काकोरी क्रांति के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। यहां हुई सभा के बाद बिजली कर्मी अमर शहीदों के नारे लगाते हुए रैली के रूप में शहीद स्मारक तक गए। बिजली कर्मियों ने कहा कि आठ वर्षों में हानियां 41 फीसदी से घटकर 15 फीसदी तक आ गई हैं। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त तक सभी जिलों में रैली निकाली जाएगी और शहीदों को याद किया जाएगा।