बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया।
79वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर किया गया तिरंगा रूट मार्च। इस यात्रा में राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस सम्मिलित हुए।
देश भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में आमजन में देश प्रेम की भावना को जागृत किया गया।
आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित किये जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्र के हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, कन्नौज से सामवेदी पेट्रोल पम्प तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन व थाना प्रभारी कोतवाली सहित भारी संख्या में पुलिस जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर फ्लैग मार्च किया गया।

