कन्नौज: एडीजी जोन ने किया पुलिस कार्यालय के विस्तारित भवन का लोकार्पण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र द्वारा पुलिस कार्यालय, कन्नौज में विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन किया गया।

पुलिस लाइन  कन्नौज में आर टी सी संचालित होने के कारण वहां पर संचालित विभिन्न शाखाएं जिसमें सीसीटीएनएस, पासपोर्ट सेल, ए एच टी थाना, मॉनिटरिंग/ सम्मन सेल, रिट सेल आदि को संचालित करने में हो रही असुविधाओं के दृष्टिगत उपरोक्त शाखाओं को पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।  जिसको व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु पुलिस कार्यालय का विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्वार कराया गया है जिसमें उपरोक्त सेल /शाखाएं संचालित की जाएगी उपरोक्त भवन का आज अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर तथा पुलिस उपमहा निरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। भवन के जीर्णोद्वार तथा विस्तारीकरण से महत्वपूर्ण शाखाओं को विधिवत तथा व्यवस्थित रूप से संचालन किया जा सकेगा जिससे आम जनमानस  को भी एक ही स्थान पर समस्त शाखाओं के संचालित होने से काफी सुविधा व सहूलियत  मिलेगी ।