कन्नौज : कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी को याद किया

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आज जिला अध्यक्ष मो शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष एहसानुल हक़ के आवास पर देश के सब से युवा पूर्व प्रधानमंत्री संचार और कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिन पर कांग्रेस जनों ने खिराज -ए- अक़ीदत पेश की और देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और रोजगार के नए अवसर देश में उत्पन्न करने वाले प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा किये गए कार्यों को याद किया और देश पर मर मिटने का संकल्प लिया इस अवसर पर पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि 30 वर्षों से भी अधिक समय हो जाने पर भी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी द्वारा किये गए विकास कार्य जिसमे मेहंदी घाट का पुल, एफएफडीसीका निर्माण, यूपीटी का निर्माण, ऑटोमैटिक टेलीफोन एक्सचेंज की स्थापना, तिर्वा में टीवी रिले केंद्र की स्थापना, विनोद दीक्षित चिकित्सालय, लाख बहोसी को पर्यटन स्थल का दर्जा, डंडवारी क्षेत्र में बिना बिजली के चलने वाले ट्यूब वेल की सौगात जो विश्व बैंक की सहायता से स्थापित हुआ, छिबरामऊ में रोडवेज डिपो की स्थापना, सिकंदरपुर का बिजली सब स्टेशन एवं छिबरामऊ नगर की  बाजार की सड़क सीमेंटेड की जनपद में मुख्यरूप से यह 11 कार्य जिले में कराए गए जिनको जनता आज भी याद करते हुए उनको नमन करती है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य दिनेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह फौजी, जिला महासचिव कंट्रोल रूम प्रभारी वासिफ फ़ारूक़ी, पूर्व प्रवक्ता अरविंद दुबे, जिला सचिव मोहिद खान, जिला सचिव असगर, मो दीन, जिला सचिव रमा शंकर राठौर, गुगरापुर ब्लॉक अध्यक्ष मजरुद्दीन, आकाश कटियार, रीना सिंह, आमिर खान, मेराज सिद्दीकी,अतीक़ सिद्दीकी, अफसर सोहेल इक़बाल,आजम खान,रमाकांत उर्फ कंचन कटियार, पंकज, आदिल अंसारी, राजू खान, सनी, आदि अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए और खिराज ए अक़ीदत पेश की। इसके बाद सभी कांग्रेसजन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अस्पताल गए और मरीजों का कुशल क्षेम पूंछा और उनको फल व बिस्किट वितरित किये और सभी के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की।