फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। वरिष्ठ साहित्यकार इतिहास और पुरातत्व विद यश भारती डा. राम कृष्ण राजपूत को 25 में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन इंडोनेशिया मलेशिया में राष्ट्रपति अहमद सुकर्णो अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया जाएगा। जनपद की एक अन्य विव्दान डॉ. रत्ना सिंह भी इस आयोजन में भागीदारी करेंगी।
संदर्भ में डॉक्टर राजपूत ने बताया कि आयोजन 24 से लेकर 31 अगस्त तक होगा। पांच सत्रों में विभाजित इस आयोजन में उनकी कई पुस्तकों का विमोचन भी होगा। इतिहास विद डॉक्टर रत्ना सिंह की इतिहास की पुस्तक का भी लोकार्पण इस दौरान होगा। इस दौरान सप्ताह भर प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी होगा उन्होंने बताया कि पूरे देश से 51 सदस्य साहित्यकारों और इतिहास वेदों का प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के रजत जयंती में भागीदारी करने के लिए रवाना होगा।
उन्होंने बताया कि भारतीयों की यह बहुउद्देशीय यात्रा भारतीय धर्म अध्यात्म संस्कृत के केंद्र वाले स्थान वाली पर विशेष केंद्रित होगी। विद्वानों को मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। डॉक्टर राजपूत को सम्मानित होने पर डॉक्टर राजकुमार सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, कालिदास सम्मान से विभूषित ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री जनवादी लेखक सतीश चंद्र सतीश, डॉक्टर मोहसिन ने बधाई दी और उनकी यात्रा को शुभ होने के लिए शुभकामनाएं दी डॉक्टर राजपूत 22 अगस्त को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि लौट के बाद में वहां के संस्मरणों को भी प्रेस मीट के माध्यम से साया करेंगे। डा. राजपूत ने कहा साहित्यकारों को मिलने वाली सम्मान राशि में बढ़ते हुए महंगाई के साथ इजाफा किया जाना चाहिए जब हर चीज बढ़ रही है तो साहित्यकारों का सम्मान भी बढ़ाना चाहिए।
इतिहासविद यश भारती डा.रामकृष्ण राजपूत को इण्डोनेशिया में मिलेगा राष्ट्रपति अहमद सुकर्णों अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

