‘‘छब्बीस अगस्त को नवभारत सभा भवन में होगा कार्यक्रम, मेधावी होंगे सम्मानित‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अखिल भारतीय लोधी महासभा के छब्बीस अगस्त को होने वाले महारानी अवंती बाई जयंती समारोह में लोधी समाज की दो सैकड़ा से अधिक मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा एवं प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई सांसद व विधायक भागीदारी करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी बैठक नवभारत सभा भवन में हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, मीडिया प्रभारी अरविंद राजपूत, रामलड़ैते वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने मौजूद रहकर तैयारियों की समीक्षा की और सभी को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत एटा के विधायक विपिन कुमार वर्मा देवी पूर्व सांसद डॉक्टर रामबख्श वर्मा सांसद उन्नाव साक्षानंद हर साक्षी महाराज उर्मिला राजपूत हरि प्रकाश वर्मा अजय जैन वर्मा उत्तमचंद राकेश लोधी जितेंद्र सिंह एसपी वर्मा विजय लोधी हरपाल सिंह लोधी राकेश कुमार लोधी श्रीमती कांति लोधी रवि राजपूत लोगों को आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगोपाल वर्मा सेवानिवृत अध्यापक करेंगे।सभी पदाधिकारियों ने कहा क्या आपस में कोई भी विवाद नहीं है सभी लोगों को खुले मन से बुलाया गया है। कार्यक्रम 26 अगस्त को नवभारत सभा भवन ठंडी सड़क में सुबह 11ः00 बजे से होगा। बैठक में परशुराम वर्मा महेश चंद्र राजपूत प्रवीण वर्मा रामगोपाल वर्मा अजय सिंह फौजी, बेचेलाल वर्मा ,सुशील वर्मा, प्रेमपाल वर्मा ,पंकज सिंह मंगल लाल वर्मा, रामनरेश फौजी आज मौजूद रहे।
लोधी समाज के कार्यक्रम में लगेगा मंत्रियों, विधायकों व सांसदों का जमावडा

