पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव ने किया नमकीन भंडार का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) शहर के बूरा वाली गली स्थित नवीनतम प्रतिष्ठान सनी नमकीन भण्डार का शुंभारम्भ हुआ, जिसका पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने सबसे पहले फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के बाद पूर्व मंत्री के बेटे सचिन सिहं यादव भी पहुंचे।
बतादें कि आज 4 सितंबर 2025 को बूरा वाली गली स्थित सनी नमकीन भण्डार का शुभारम्भ होना था। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने प्रतिष्ठान पर पहुंच कर प्रतिष्ठान के मालिक सतेन्द्र यादव उर्फ पप्पू के साथ फीता काटकर शुभारम्भ किया। जिसके बाद प्रतिष्ठान पर नमकीन लेने वालों का ताता लग गया। बताते चलें कि प्रतिष्ठान के मालिक सतेन्द्र सिहं यादव उर्फ पप्पू पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के निकटतम रिश्तेदार हैं। इस मौके पर राधेश्याम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।