बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जनपद के कन्नौज सदर विधानसभा में ग्राम कासिमपुर, बक्सीपुर्वा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद कन्नौज के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में राहत सामग्री वितरित की गई।
जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी “बऊअन, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने सभी ग्रामीणों से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अनुरोध किया। सभी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि समाजवादी पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। बाढ़ से बचाव के लिए गांव में बांध बनाने का कार्य समाजवादी सरकार में किया जाएगा। ग्रामीणों को विकास की सभी योजनाओं से जोड़कर उन्हें खुशहाल बनाया जायेगा।
समाजवादी युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं विधानसभा अध्यक्ष कन्नौज पी पी सिंह बघेल, सपा नेता यश कुमार दोहरे, ने बताया आज लगभग 165 से अधिक परिवारों को समाजवादी राहत सामग्री बाँटी गई है और उनको यह भरोसा दिलाया गया है उनके हर सुख दुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा हैं जिससे सभी लोग परेशान हैं और उनमें भारी गुस्सा है।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख,राजेश पाल जिला पंचायत सदस्य, राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,अंशू पाल जिलाध्यक्ष सलोवा,नूरुल हसन,नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राकेश कठेरिया, चंद्रभान दोहरे, कमलेश कटियार, नितिन यादव, आशीष यादव, शिब्बू तिवारी, विवेक पाल, गुफरान अहमद, मोहम्मद दानिश, मुनी कुशवाहा, कल्लू पाल, मुजम्मिल खान, सद्दाम खान, मुजफ्फरपुर अली, जुनैद खान, अखिलेश राजपूत, अरविन्द कनौजिया, राम निवास राजपूत, अनिरुद्ध यादव,प्रथवेन्द्र दिवाकर आदि लोग रहे।

