बसपा की तैयारी बैठक : मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में होगी विशाल रैली

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। बसपा की एक तैयारी बैठक आज ओपी लान, मसेनी, फर्रुखाबाद में पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर विजय भास्कर, ने कहा कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल रैली केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं होगी, बल्कि यह बहुजन समाज की ताकत और एकजुटता का प्रमाण बनेगी। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर बी.आर. अहिरवार, नरेंद्र कुशवाह, विजय भास्कर और शिवकुमार गौतम उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले और मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें प्रमुख

आछेलाल पाल,विनोद गौतम जिला अध्यक्ष, बसपा फर्रुखाबाद,शब्बीर मंसूरी, अरविंद बाथम ,सीताराम गौतम, प्रेमसागर दिवाकर, बृजेश फौजी,सुरजीत बाबू,आर.डी. बौद्ध,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती,सत्यपाल जाटव,सूर्यप्रताप जाटव, सुशील गौतम, रामरतन गौतम,मनोज सत्यार्थी,सहित चारों विधानसभाओं के प्रभारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि बी.आर. अहिरवार ने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर 2025 को मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. मायावती जी स्वयं शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगी।