फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने खानपुर स्थित एसटीपी प्लांट में पौधारोपित किया एवं संगोष्ठी को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।वन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में 75 पौधे आरोपित किए गए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनकी सरकार द्वारा सुशासन व्यवस्था से देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा 2014 से भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला देश प्रगति के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है रक्षा सुरक्षा महिला कल्याण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेने में अपने पांव पीछे नहीं खींचे।आत्मनिर्भर भारत पूरी दुनिया शक्तिशाली देश के लिए चुनौती बन रहा है। भारत की प्रगति के बिना किसी दूसरे देश की प्रगति संभव नहीं है। संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, आरएफओ अनूप कुमार, इंजीनियर आनंद दिक्षित ,सोशल मीडिया जिला संयोजक अभिषेक बाजपेई, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवम मिश्रा, अमन बाथम, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
सेवा पखवाड़ा अभियान : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सांसद ने किया वृक्षारोपण

