फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में समाजवादी विचारक एवं भूतपूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्व.चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण कर समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा शिवदयाल चौरसिया स्मृतियाँ संघर्ष का प्रतीक हैं।
इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि हमेशा से सर्व समाज को सम्मान देने की पक्षधर समाजवादी पार्टी रही है और आज भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर सर्व समाज के लोग समाहित हैं। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, सुनीता शाक्य, चंद्रेश राजपूत, मुजाहिद अंसारी, शिव शंकर शर्मा, लक्ष्मी राजपूत, रूबी यादव, गीता यादव, अजय यादव, सीटू, पूजा कठेरिया, वसुधा देवी, गिरधर शर्मा, रजनी देवी एवं संतोषा यादव आदि वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए तथा इस मौके पर जिला कार्यालय के सभागार में सैकड़ों समाजवादी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी विचारक एवं भूतपूर्व राज्यसभा सांसद स्व शिवदयाल चौरसिया को सपा ने दी श्रद्धांजलि

