प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसियेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन बीस सितंबर को

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसियेशन का स्थापना दिवस एवं अधिवेशन बीस सितंबर को नवभारत सभा भवन में होगा।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी मीडिया साथियों से मौजूद रहने की अपील की है। सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. एल. गौड़ की देख रेख में होंगे।