फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। घर में भीतर दुकानदार नें घर के भीतर पंखे पर लटक कर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फर्रुखाबाद कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंजसानी निवासी 52 वर्षीय विनोद गुप्ता सातनपुर आलू मंडी के निकट खाने का होटल चलाते थे। बीती रात विनोद नें तनाव में आकर गमछे से छत के कुंडे में फांसी लगा ली, जिससे विनोद की मौत हो गयी। मामले की सूचना पर शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। पुलिस नें जाँच पड़ताल की। मृतक के तीन पुत्र हैं। मृतक की पत्नी सुधा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के ऊपर कर्ज था, जिससे वह तनाव में रहता था। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दुकानदार नें कर्ज से तंग आकर फांसी लगाकर दी जान

