भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी : भाजपा नेता पर मुकदमा

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। बीजेपी नेता प्रिंटु महादेवन के खिलाफ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। यह धमकी केरल के एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान दी गई थी, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘जान से मारने की धमकी’ देने वाले बीजेपी नेता प्रिंटु महादेवन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महादेवन ने केरल में एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान राहुल गांधी को धमकी दी थी। प्रिंटु महादेवन के खिलाफ पेरामंगलम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्रीकुमार सी.सी. की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।
प्रिंटु महादेवन ने 26 सितंबर को एक मलयालम चैनल पर बांग्लादेश और नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बहस हो रही थी। इस दौरान बीजेपी नेता महादेवन ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह के विरोध प्रदर्शन संभव नहीं हैं, क्योंकि यहां के लोग पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी की ऐसी कोई इच्छा है, तो उनके सीने में गोली मार दी जाएगी। बीजेपी नेता की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आज यानी सोमवार को पूरे केरल में महादेवन और बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बाबत चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने महादेवन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की अपील की। वेणुगोपाल ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है कि मिलीभगत माना जाएगा।
कौन है प्रिंटू महादेवन?
आपको बता दें,कि प्रिंटू महादेवन आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के पूर्व राज्य अध्यक्ष हैं। अभी वो केरल बीजेपी के प्रवक्ता हैं। बतौर बीजेपी प्रवक्ता ही उन्होंने उस डिबेट में हिस्सा लिया था। प्रिंटू महादेवन ने लद्दाख हिंसा और बांग्लादेश-नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर डिबेट का हिस्सा थे। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जान से मारने की धमकी देने वाली टिप्पणी की थी।