फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आगामी त्योहारों के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है, इसी क्रम में सैंपल भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल शुक्रवार को जिलाधिकारी के विशेष पर निर्देश पर कादरी गेट क्षेत्र में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दूधियों को रोककर चेकिंग की और उनके सैंपल भरे। सैंपल भरने की इस कार्यवाही से दूधियों में हडकम्प मच गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अक्षय प्रधान, विनोद कुमार, अरुण कुमार मिश्रा,खाद्य सुरक्षा अधिकारी व कर्मचारी ने अभियान में भागीदारी की। उनका कहना है कि अभी हाल में ही एक दूधिया का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दूधिया दूध में कुछ और तत्व मिला रहा था, जिसके चलते जिलाधिकारी ने चेकिंग करने के निर्देश दिए थे, उन्हीं के अनुपालन में अभियान चलाकर दूधियों को रोक कर सैंपल भरे गए। खाद विभाग की इस कार्यवाही से दूधियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि चेकिंग अभियान आगे भी चलता रहेगा।
एफएसडीए ने मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया विशेष चेकिंग अभियान, भरे दूध के नमूने

