खनन माफिया द्वारा बाइक में टक्कर मारने के मामले में नहीं हो रही पुलिस कार्यवाही

‘‘मामला खनन माफिया का होने के चलते लीपापोती में जुटी स्थानीय पुलिस‘‘
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)
फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र में बीते कुछ दिनों पूर्व एक युवक ने बाइक सवार पर दंबगई दिखाने एंव जान से मारने की नियत से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। पीडित ने मुकदमा दायर करने के लिए फतेहगढ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।
फतेहगढ़ सिविल लाइन निवासी निर्दोष कुमार पुत्र स्व रामसेवक ने अपने मोहल्ले के ही सुशील उर्फ पिंटू पर जान से मारने की नियत से बुलेट गाड़ी से पीछे से जोरदार टक्कर मारने का आरोप लगाकर फतेहगढ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि प्रार्थी अपने भाई निर्मल के साथ बाइक पर सवार होकर मिष्ठान भण्डार से मिठाई लेकर घर वापस आ रहे था, तभी एल.आई.सी तिराहे पर बुलेट गाड़ी से पीछे से सुशील उर्फ पिंटू ने जान से मारने की नियत से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज का वीड़ियो मोबइल में कैद है। यह वीड़ियो रस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी से मिला है। यह व्यक्ति दंबग किस्म का है बीते समय में कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यह खनन माफिया है। यह पहले भी हमारे घर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर चुका है। मामला खनन माफिया का होने के चलते पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रार्थी पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं। प्रार्थी ने मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए पुलिस को 27.09.2025 को प्रार्थना पत्र दिया था एंव घटना की एक और शिकायत दिनांक 28.09.2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर जनसुनवाई के माध्यम से की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुलिस को खनन माफियाओं के विरुद्ध कड़े संदेश के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यह जानकारी वादी निर्मल ने आवाज न्यूज के संवाददाता को दी।