बुद्ध महोत्सव : संकिसा बौद्ध स्थल का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) बुद्ध महोत्सव पर संकिसा में लगने वाले मेले का आज कानपुर से आए मंडलायुक्त व डीआईजी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व आयोजकों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर क्षेत्र में संकिसा स्थित पवित्र बौद्ध स्थल पर हर वर्ष की भांति यहां मेला लगता है, जहां देश – विदेश व अन्य जनपदों से बौद्ध अनुयायी बुद्ध महोत्सव पर स्थल पर आते हैं। आगामी बुद्ध महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज कानून व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एंव थानाध्यक्ष मेरापुर,सासंद भतीजे व आयोजकों के साथ मीटिंग की। आयोजकों से वार्ता कर जानकारी ली। जिसके बाद स्थल का मंडलायुक्त कानपुर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया।