फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से 10 अक्टूबर को भारत के पूर्व रक्षामंत्री एंव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाए जाने के निर्देश जिलों को दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों को नेताजी की पुण्यतिथि मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष से प्राप्त निर्देश पत्र को अग्रसारित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल संगठनों व मुख्य संगठन के जिम्मेदारों को 10 अक्टूबर को अपने-अपने तरीके से नेताजी की पुण्यतिथि बनाने के बारे में निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार नेता जी को याद करें। वह उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को पूरी मजबूती के साथ 2027 के चुनाव में उतरना है। इसके चलते इसी तैयारी को लेकर पार्टी से प्राप्त सभी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी को निर्देशित कर दिया गया है और जिले भर में नेताजी की पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाएं। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यालय पर भी प्रोग्राम होगा उन्होंने बताया कि महानगर अध्यक्ष को भी निर्देशित कर दिया गया है।
भारत के पूर्व रक्षामंत्री एंव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाएगी समाजवादी पार्टी

