कन्नौज : डीएम- एसपी ने किया पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा- 2025 हेतु चयनित परीक्षा केन्द्रों – डीएन इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज एवं सरदार पटेल इंटर कॉलेज इंदरगढ़ का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक उपस्थिति, क्लॉक रूम व्यवस्था, ड्यूटी चार्ट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा-व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूर्णतः पारदर्शिता बनाए रखने  एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य संबधित उपस्थित रहे l