फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। ’ आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, फर्रूखाबाद के आदेश के अनुपालन में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 15.10.2025 (रात्रि में) तथा आज दिनांक 16.10.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 के नेतृत्व में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद श्री अक्षय प्रधान के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री अरूण कुमार मिश्र एवं श्री बृज मोहन गुप्ता द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।
मसेनी चैराहा, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद पर खाद्य कारोबारकर्ता हिमांशू गुप्ता से खाद्य पदार्थ खोया व काजू बाइट का एक-एक नमूना संकलित किया गया। कचहरी रोड, मिलेट्री चैराहा, फतेहगढ़ जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान स्मार्ट प्वाइन्ट के खाद्य कारोबारकर्ता/स्टोर मैनेजर सचिन कुमार से खाद्य पदार्थ अमूल लस्सी व चीज स्प्रेड का एक-एक नमूना संकलित किया गया। जसमई तिराहा, फर्रूखाबाद जनपद-फर्रूखाबाद स्थित युनुस के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बताशा व चीनी खिलौना का एक-एक नमूना संकलित किया गया। फैजबाग, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सचिन कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ छेना का एक नमूना संकलित किया गया।
साथ ही स्मार्ट प्वाइन्ट पर भण्डारित पाये गये लगभग 100 किलोग्राम एक्सपायर खाद्य पदार्थ पापड़, चॉकलेट, चिप्स इत्यादि को स्वतः खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा नष्ट कराया गया तथा 50 किलोग्राम बताशा (बाजारू मूल्य रू0 4000) जिसका विनिर्माण अस्वच्छकर स्थिति में हो रहा था व 50 किलोग्राम खोया (बाजारू मूल्य रू0 15000) जोकि खाने योग्य नही था, को खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा नष्ट कराया गया।
एफएसडीए की छापामार कार्यवाही : नष्ट कराए 2 कुन्तल खाद्य पदार्थ

