यू.पी. ट्रेड मेले में कवि सम्मेलन : स्वदेशी की गूंज

फर्रुखाबाद । (आवाज न्यूज ब्यूरो)। नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानके अंतर्गत आयोजित स्वदेशी मेले में कवि सम्मेलन का वरिष्ठ कवि नलिन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ।संचालन युवा कवि वैभव सोम वंशी ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि संतोष पांडेय, महेश पाल सिंह उपकारी, उपकार मणि उपकार, प्रांशु पांडेय ने काव्य पाठ कर स्वदेशी की अलख जगाई।
इस अवसर पर ,डा.,रजनी सरीन , सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौर, भूदेव राजपूत भास्कर दत्त द्विवेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र पूर्व जिला भाजपा दिनेश कटियार, रूपेश गुप्ता,जिला महामंत्री डी एस राठौर ,अभियान जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी ,अभियान जिला सह संयोजक कृष्ण मुरारी राजपूत ,जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेत्री रश्मि दुबे,,नि.युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, अभिषेक वाजपेई, जिला संयोजक सोशल मीडिया, मण्डल अध्यक्ष पूर्वी राजकुमार वर्मा,मण्डल अध्यक्ष फतेहगढ़, शिवांग रस्तोगी, समस्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।
इस अवसर पर कहा गया कि मेला हमारे देश की स्वदेशी कला,हुनर और उद्यमिता का सशक्त प्रतीक है।आवाहन किया गया कि सब मिलकर “लोकल के लिए वोकल“ बनें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करें और अधिक से अधिक मात्रा में स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें ताकि हमारे देश के कारीगरों, उद्योगों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिले।