एसपी ने कई चौकी इंचार्ज की तैनाती में किया फेरबदल : लाइन हाजिर हुए संकिसा चौकी प्रभारी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उच्चन्यायालय से फटकार के बाद एसपी आरती सिंह ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। इस दौरान संकिसा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए कई चौकी इंचार्जों के तबादले किए गए हैं।
थाना कमालगंज के उपनिरीक्षक मूलेंद्र सिंह को कर्नलगंज चौकी प्रभारी बनाया गया। थाना जहानगंज के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को फैजबाग चौकी प्रभारी पद पर तैनात किया गया। कर्नलगंज चौकी प्रभारी बलबीर सिंह दांगी को कायमगंज मंडी चौकी प्रभारी पद पर भेजा गया।
कायमगंज मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को भैरव घाट चौकी प्रभारी बनाया गया। थाना कंपिल के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को संकिसा चौकी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक रमाशंकर पांचाल को सिविल लाइन फतेहगढ़ चौकी प्रभारी पद पर तैनाती दी गई। संकिसा चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया। वहीं पुलिस लाइन के निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल नियुक्त किया गया है। उनका थाना नवाबगंज के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मी तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *