रोजगार मेले में 147 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क में रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 06 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया व रिक्तियां 300 के सापेक्ष मेला में 198 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 198 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 147 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन किया गया। मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से बृजेश कुमार कार्यदेशक, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो, चन्द्रशेखर श्रीवास, सच्चिदानन्द सागर एवं समस्त स्टॉफ रा०औ०प्र०संस्थान फर्रुखाबाद उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ने दी।