सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के संदर्भ में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जिसकी गूंज आज भी इतिहास के पन्नों में सुनाई देती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती को भव्यता देने का कार्य किया जाएगा। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर सभी मंडलों एवं विधानसभा स्तर पर यात्राएं आयोजित होगी जिला स्तर पर फर्रुखाबाद पटेल पार्क से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के माध्यम से पैदल मार्च किया जाएगा। इस पैदल मार्च को पूर्व मंत्री अर्चना पांडे झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यात्रा का समापन चौक पर होगा। कार्यक्रम के लिए पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार को जिला संयोजक बनाया गया है। संगठन ने तय किया है कि इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी सम्मिलित किया जाएगा सभी सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। संगठन के सभी मोर्चो प्रकोष्ठों एवं विभागों के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित करने के लिए कहा गया है। सरदार पटेल भारत की शान थे उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी को पिछली सरकारों द्वारा महत्वता नहीं दी गई। यदि सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला होता तो भारत आज और भी सशक्त होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाकर सरदार पटेल और उनके विचारों को अमर करने का कार्य किया।
कार्यक्रम संयोजक विमल कटियार ने बताया रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठन को सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है। सरदार पटेल की जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। पटेल जयंती कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत महाजन पूर्व नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा अशनील दिवाकर धर्मेंद्र राजपूत सभासद मधुर कटिहार, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, अमन कटिहार, छोटू दुबे, अभिषेक त्रिवेदी एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।