बढ़पुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह यादव ‘ब्लैकी’ का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन

‘‘बुधवार को पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार‘‘
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।
बढ़पुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख एवं समाजसेवी यशपाल सिंह यादव ‘ब्लैकी’ का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे कानपुर की ओर जा रहे थे, तभी बिल्हौर के पास अचानक उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। समाचार फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक एवं सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर राजा के नगला स्थित पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहाँ लोगों का तांता लगा हुआ है। उनके समर्थक, शुभचिंतक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँच रहे हैं। बुधवार को पांचाल घाट तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यशपाल सिंह यादव ‘ब्लैकी’ लंबे समय से स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे और अपने सौम्य स्वभाव तथा जनसेवा के कार्यों के लिए प्रसिद्ध थे। वे बढ़पुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख होने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे थे। उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर व्याप्त है।