भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान : प्रोफेशनल मीट का आयोजन संपन्न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  रविवार को भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संदर्भ में आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन संपन्न हुआ एवं राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेशनल मीट एवं वंदे मातरम संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व वंदे मातरम संगोष्ठी कार्यक्रम में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गया गया। महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा राष्ट्रीय गीत की रचना की गई। यह गीत स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था। इस गीत के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण हुए हैं और पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ इस गीत को लेकर अनेको कार्यक्रम सरकार और संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं। कांग्रेस सहित विभिन्न ऐसे राजनीतिक दल जो तुष्टीकरण के कारण इस गीत का विरोध करते आए हैं। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय गीत के इस भव्य आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर देश आगे बढ़ रहा है। राज्य मंत्री ने कहा इस प्रोफेशनल मीट के माध्यम से पार्टी उद्योगपति व्यावसायिक शिक्षा विद चिकित्सक इंजीनियर महिला उद्यमी और युवा प्रोफेशनल से संबंधित लोगों तक पहुंच कर इस अभियान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नीति नहीं बल्कि यह भारत की नई पहचान है। एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरत के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहेगा। आज का भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों स्टार्टअप्स और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जीएसटी की दरों में परिवर्तन करके छोटे-छोटे व्यापारियों उद्यमियों और कामगारों को राहत देने का कार्य किया है। इससे वह अपने व्यापार उद्योग को बढ़ाने का कार्य कर सकते हैं। आज भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। हमारे पड़ोसी देश और विदेशी तख्त भारत की प्रगति देखकर आश्चर्यचकित हैं। अब भारत किसी भी दबाव या प्रभाव में आने वाला देश नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आत्मा को पुनः जागृत करने का काम किया है। केंद्र की योजनाएं गांव गरीब किसानों नौजवान तक पहुंच रही है। पिछली सरकारों ने योजनाओं में भी गरीबों के हक पर डाका डालने का कार्य किया था। अनियंत्रित भ्रष्टाचार गरीबों के हक को समाप्त कर रहा था। स्वरोजगार योजना के माध्यम से 5 लाख का लोन देकर उद्योग को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 3 महीने की ट्रेनिंग व लोन की सुविधा युवाओं को दी जा रही है। आत्मनिर्भर भारत सिर्फ अभियान ही नहीं यह एक जन आंदोलन है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेना होगा क्योंकि भारत में सर्वाधिक आबादी युवाओं की है। भारत को समृद्धशाली और शक्तिशाली देश बनाने के लिए आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। केंद्र सरकार द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी संसाधनों की जरूरत है। उसकी पूर्ति की जा रही है। तेजी से बढ़ती हुई भारत की अर्थव्यवस्था भारत को 2047 से पहले ही एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करेगी। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं जो की पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान की सरकार में बेहतर हुई है, जिसके कारण आम जनमानुष को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता है। छोटे कारीगर बुनकर और छोटे उद्यमी अब अपनी पहचान बना रहे हैं। देश के ग्रामीण इलाकों में नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने क्षेत्र के उद्योग और उत्पादों को आगे बढ़ने का संकल्प ले तो भारत जल्द ही दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर एवं दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना ने की एवं कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अजीत महाजन ने आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ल, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, सभासद शशांक शेखर मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला मंत्री गोपाल राठौर, प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ मामा, संजय सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, सर्वेश कुशवाहा, शिवम दुबे, दिनेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।