जिला कृषि अधिकारी बी0के0 सिंह के निर्देशन में 38 बीज दुकानों पर छापा

‘‘21 नमूने संग्रहित, 2 निलम्बित एवं 3 को कारण बताओ नोटिस जारी‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।
जिला कृषि अधिकारी बी0के0 सिंह के निर्देशन में 38 बीच की दुकानों पर छापा मारा गया और कार्रवाई की गई।
जिला कृषि धिकारी बीके सिंह ने बताया कि सदर तहसील में उप कृषि निदेशक एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कायमगंज तहसील में जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता,अमृतपुर में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर ने छापेमारी की।

इस दौरान गुणवता परीक्षण हेतु बीजों के 21 ग्रहित किये गये जिनका परीक्षण गोपनीय तरीके से जनपद के बाहर प्रयोग शाला में कराया जायेगा। परीक्षण परिणाम अधोमानक पाये जाने पर लाइसेंस समाप्ति के साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तिवारी बीज भण्डार, कायमगंज जाँच के समय समुचित अभिलेख नहीं दिखाये गये। उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। प्रेम चन्द्र एण्ड सन्स, कम्पिल रोड कायमगंज का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया। हैप्पी खाद एवं बीज भण्डार वाहिदपुर, शांति बीज भण्डार, बघार ,माला बीज भण्डार, अलीगंज रोड कायमगंज को नोटिस जारी कर किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए छापे की कार्यवाही आगे जारी रहेगी, स्टॉक तथा बिक्री रजिस्टर जो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाणित कर विक्रेताओं को दिया जाता है. सभी प्रतिष्ठानों पर रखना अनिवार्य है।